फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instructions for identifying and suspecting Korana suspects

संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपलिंग करने के निर्देश

Mon, 05 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions for identifying and suspecting Korana suspects
बागपत कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : BAGHPAT
कोराना के संदिग्धों की पहचान कर सैंपल लेने का निर्देश
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड-19 इंटीग्रेटेड कोविड एंड कमांड कंट्रोल सेंटर विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर सैंपलिंग करने तथा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के निर्देश दीं।
कहा कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान चल रहा है। अभियान में साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा कंटेनमेंट जोन में सेनिटाइजेशन करने के निर्देश दिए। डीएम ने संक्रमण की रोकथाम के लिए इस काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को कंटेंनमेंट गाइडलाइन के आधार पर सैंपलिंग कर कोरोना पोर्टल को समय से अपडेट करने तथा पॉजिटिव केस के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करने की नसीहत दी। बैठक में डीडीओ हुबलाल, सीएमओ डॉ आरके टंडन, एसीएमओ डॉ दीपा सिंह, डॉ भुजबीर, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सरुचि शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन

------------------
डीएम ने किया कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण
बागपत। डीएम ने सोमवार को कोविड-19 एल-वन अटेचड फैसिलिटी कोविड केयर सेंटर सर्वोदय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से फोन पर उनका हाल जाना। स्वास्थ विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं, खाना, पेयजल संबधी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत के अलावा अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed