फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instructions for expediting construction works

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Instructions for expediting construction works
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने सोमवार को विकास कार्यों व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों व कार्यदयी संस्थाओं को निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्रों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और वृद्धा, दिव्यांग व विधवा पेंशन का लाभ देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को अंत्योदय कार्ड धारक जीवित न होने पर उनके स्थान पर नए कार्ड धारक बनाने के निर्देश दिए। राशन की दुकानों पर ई-पॉस मशीन से वितरण कराने के लिए कहा। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कम से कम 151 जोड़ों का विवाह कराने के निर्देश दिए। पेराई सत्र 2020-21 गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि बागपत शुगर मिल ने 83 प्रतिशत, रमाला शुगर मिल ने 93 प्रतिशत व मलकपुर ने 48 प्रतिशत भुगतान किया है। 95977.60 लाख रुपये के बकाए के सापेक्ष 66292.65 लाख का भुगतान किया गया। डीएम ने शेष बकाए का शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन गो आश्रय स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व अलार्म हीटर व तिरपाल की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारियों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान संबंधी समस्याओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सीडीओ रंजीत सिंह, परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला, डीसी एनआर, बीपी सिंह, उपनिदेशक प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed