फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inspired women to become self-reliant

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Thu, 18 Mar 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Inspired women to become self-reliant
यूपी महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। पिलाना ब्लॉक के कृषि भवन में पहुंची यूपी महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने आंगनबाड़ियों, आशाओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
बेरोजगार स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनीशा त्यागी ने कहा कि समूह महिलाओं के लिए वरदान है। यशोदा समूह से पिंकी, श्रीकृष्णा समूह से दीपा त्यागी ने अपने कार्यों की जानकारी साझा की। गांव कूर्डी से आई महिला ने अपने पति पर नाजायज संबंध बनाने व मारपीट करने की शिकायत की। मीना कुमारी ने महिला थाने की एसआई बेबी को मामले के निपटारे के निर्देश दिए। सिंघावली की महिला ने पति पर तीन तलाक देने व उसकी भाभी से शादी करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है। महिला कल्याण अधिकारी शालू मलिक व महिला एसआई को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए। कुल चार महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराईं।
विज्ञापन

मीना कुमारी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। योगी सरकार में महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल एक्शन लिया जाता है। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि, महिला कल्याण अधिकारी शालू चौधरी, बीडीओ पिलाना सरिता चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed