फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inspector suspended for misbehaving with female constables

Baghpat News: महिला सिपाहियों से अभद्र व्यवहार करने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड

Wed, 14 Dec 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for misbehaving with female constables
बागपत। महिला सिपाहियों से अभद्र व्यवहार करने पर एसपी ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही जांच के लिए समिति भी गठित की गई है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 11 दिसंबर को खेकड़ा थाने में तैनात कई महिला सिपाहियों ने शिकायत देकर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसपी ने सीओ खेकड़ा से जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट मिलने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने महिला सिपाहियों से अभद्र व्यवहार करने के मामले में इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी को सस्पेंड कर दिया। उधर एसपी ने बताया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सीओ पुलिस लाइन प्रीता की अध्यक्षता में आंतरिक शिकायत समिति गठित की गई है।

----
केस डायरी दाखिल नहीं करने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बड़ौत कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों की जमानत पर सुनवाई होने के लिए 13 दिसंबर नियत की गई थी, लेकिन हेड कांस्टेबल हसन अली ने केस डायरी कोर्ट में दाखिल नहीं की। इसके अलावा धोखाधड़ी के मुकदमे की आख्या कोर्ट में दाखिल नहीं की। इस मामले में हेड कांस्टेबल हसन अली को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed