{"_id":"660f142d07b391f17809b937","slug":"innocent-child-found-buried-under-bricks-in-pichhokara-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-108534-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पिछोकरा में ईंटों के नीचे दबा मिला मासूम बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पिछोकरा में ईंटों के नीचे दबा मिला मासूम बच्चा
विज्ञापन
बिनौली। पिचोकरा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम तीन वर्षीय मासूम बच्चा घायल अवस्था में ईंटों की नीचे दबा मिला। बच्चे को बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि उसे अज्ञात लोगों ने मारपीट कर ईंटों के नीचे दबाया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मोमीन पुत्र दाऊद ने बताया कि उसके तीन वर्षीय भतीजे अरमान पुत्र असगर को दोपहर तीन बजे पड़ोस के बच्चे खेलने के लिए बुलाकर ले गये थे। शाम तक अरमान घर लौटकर नहीं आया तो घरवालों और मोहल्ले के लोगों ने उसकी तलाश की। वह गांव के श्मशान स्थल के पास ईंटों के नीचे घायल अवस्था में दबा मिला। उसके सिर व मुंह से खून निकल रहा था, चोट से आंख भी लाल थी। शरीर पर भी चोट के निशान थे।
उसे ग्रामीणों ने सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बड़ौत के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि बच्चों की मारपीट का मामला है, जिसमें बच्चे को चोटें लगी है। जांच कराई जा रही है। तहरीर आने पर कारवाई की जायेगी।