फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Information was provided on how to benefit from practicing natural farming.

Baghpat News: प्राकृतिक खेती कर लाभ उठाने की जानकारी दी

Thu, 08 Jan 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Information was provided on how to benefit from practicing natural farming.
फोटो नंबर 07केएआर 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे कृषि सखियों के प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती कर लाभ उठाने के बारे में बताया।
वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने कहा कि किसानों काे रसायन मुक्त खेती करनी चाहिए। जैविक और देसी तरीके से फसलों को उगाएं। प्राकृतिक खेती से उगने वाले गेहूं, सब्जी, गन्ने, दाल का प्रयोग कर मनुष्य तो स्वस्थ रहेगा ही साथ ही प्राकृतिक खेती से किसानाें को भी दोगुना फायदा होगा। मौजूदा समय में लोग अनेकों जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अब सभी लोग अपनेे स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए प्राकृतिक खेती से उगने वाली फसलोें को पसंद कर अपने खान पान में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती करनेे का आह्वान किया।

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि देसी गाय प्राकृतिक खेती की रीढ़ है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से बीज शोधन की विधियों के बारे में बता किसानों को देसी गाय का पालन करने की सलाह दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ महेश कुमार ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती योजनाओं से जोड़ने, किसानों तक सही तकनीक पहुंंचाने के बारे में बताया। किसानों ने प्राकृतिक खेती मॉडल का क्षेत्र भ्रमण भी किया। इस मौके पर राजकुमार तोमर, सुशील कुमार, कृष्णपाल, बिजेंद्र कुमार, राजपाल, विजय, प्रदीप कुमार मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed