{"_id":"608457508ebc3e7c19187c15","slug":"infection-confirmed-in-98-including-health-worker-two-deaths-baghpat-news-mrt5358373148","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मी सहित 98 में हुई संक्रमण की पुष्टि, दो मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मी सहित 98 में हुई संक्रमण की पुष्टि, दो मौत
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों और एक बैंक कर्मचारी सहित 98 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि दो की मौत हो गई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 3351 हो गई और 658 केस एक्टिव है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शनिवार को तुगाना, सरुरपुर कलां, टीकरी, ठाकुरद्वारा बड़ौत, छोटा जैन मंदिर बड़ौत, अर्जुन पुरम बड़ौत, शांति नगर नेहरू रोड, लुहारी, तिलवाड़ा, बड़का रोड, धनौरा, टटीरी, मीतली, किरठल, जिवाना, गुराना, बरवाला, गांधी रोड, पट्टी चौधरान में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। आपातकाल स्थिति को छोड़कर लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सर्विलांस की टीम को इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए है। इन क्षेत्रों में जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी।
जिले में दस नए कंटेनमेंट जोन घोषित
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति के आधार पर डीएम राजकमल यादव ने जिले में दस नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए है। शनिवार को खेकड़ा में पांडव पुलिया, पट्टी रामपुर व अतिथि भवन के पास, विनयपुर, गोठरा, बड़ौत क्षेत्र में बुढ़ेडा प्राथमिक विद्यालय से आगे देवता वाली गली, ढोढरा में प्राथमिक विद्यालय के पीछे वाली गली, बागपत में महनवा में तालाब के पास, चौहल्दा में भूमिया देवता तालाब के पास और मीतली में नौ बीसा प्रदीप ठाकुर के घर के पास कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अधिकारियों को कंटेनमेंट जोन में निगरानी करने और होम डिलीवरी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।