फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Industrial area engulfed in controversies over the right of way

काठा का औद्योगिक क्षेत्र रास्ता कब्जाने को लेकर विवादों में घिरा

Mon, 14 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Industrial area engulfed in controversies over the right of way
बागपत। काठा गांव में औद्योगिक क्षेत्र में किसानों के खेतों में जाने वाला रास्ता कब्जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसको लेकर अधिकारियों के पास शिकायत की गई है। यहां से कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट तक जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

काठा गांव के किसान श्रीभगवान ने प्रमुख सचिव को भेजी शिकायत में कहा कि उनकी काठा व पाली के बीच में खेती की जमीन है। जिसके पास निजी बिल्डर औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रहा है। आरोप है कि खेतों में जाने के लिए एक सरकारी रास्ता है। जिसको औद्योगिक क्षेत्र में मिलाकर लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे खेतों का रास्ता बंद हो जाएगा और किसान अपने खेत में नहीं जा सकेंगे। श्रीभगवान ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सीएम के पास व कोर्ट में जाने की चेतावनी दी है। इस तरह काठा गांव के निजी औद्योगिक क्षेत्र पर सरकारी रास्ता कब्जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन

--
सरकारी रास्ता कब्जाने के आरोप गलत है। जिसने शिकायत की है, उसने ही रास्ते की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इस मामले में हमारी बातचीत हो चुकी है।-अश्विनी गुप्ता, प्रबंधक औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

--
काठा के औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी रास्ता कब्जाने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। इस तरह की शिकायत अभी तक नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।-राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed