{"_id":"6046619e8ebc3e14fe03498c","slug":"indian-life-lost-in-the-affair-of-forcibly-befriending-the-girl-baraut-news-mrt5290025117","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से जबरन दोस्ती करने के चक्कर में गई भारत की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से जबरन दोस्ती करने के चक्कर में गई भारत की जान
विज्ञापन

बड़ौत। कंडेरा गांव के भारत हत्याकांड का पुलिस ने 40 दिन बाद एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया है। हत्यारोपी का कहना है कि भारत उसके दोस्त की प्रेमिका से जबरदस्ती दोस्ती करना चाहता था। नहीं मानने पर उसकी हत्या कर दी गई।
बड़ौत कोतवाली में सोमवार को एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि भारत पुत्र विनोद की हत्या कंडेरा गांव के ही दो युवकों ने की थी। हत्यारोपी छोटू उर्फ आशीष को सोमवार तड़के कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। छोटू से हत्या में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया। उसका साथी अवतार फरार है। अवतार के खिलाफ मेरठ के सिविल लाइन थाने में गैंगेस्टर और रमाला थाने में शस्त्र अधिनियम सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि छोटू उर्फ आशीष का कहना है कि उसकी अवतार से गहरी दोस्ती है। उसने पूर्व में अवतार और उसके साथियों की कई मुकदमों में जमानत भी करा रखी है। अवतार की गांव की एक लड़की के साथ दोस्ती थी। भारत भी उसी लड़की से जबरदस्ती दोस्ती करना चाहता था। इसे लेकर उसने कई बार लड़की पर दबाव भी बनाया था। लड़की ने भारत की शिकायत अपने प्रेमी अवतार से की।
इसके बाद 26 जनवरी की शाम भारत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। रात में भारत अपने दोस्त नितिन के साथ अपने घेर में निर्माणाधीन डेयरी में जाकर सो गया। 27 जनवरी की तड़के करीब 2.30 बजे छोटू अवतार के साथ वहां पहुंचा और गोलियां बरसा कर भारत की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि अवतार ने पिस्टल से कई गोलियां और छोटू ने तमंचे से एक गोली चलाई थी। मृतक के पिता विनोद ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। खुलासे के दौरान एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ आलोक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारत हत्याकांड के खुलासे से नाखुश है परिजन
पुलिस प्रशासन द्वारा कंडेरा गांव के भारत हत्याकांड के खुलासा से परिजन संतुष्ट नहीं है। मृतक भरत के पिता विनोद का कहना है कि मै इस हत्याकांड के खुलासे से संतुष्ट नहीं हूं, यह फर्जी खुलासा किया है। कहा कि यदि अवतार और छोटू अपराधी होते तो हत्याकांड के बाद गांव पहुंची पुलिस विभाग की स्कवायड टीम उन्हें गिरफ्तार कर लेती, दोनों गांव में ही थे। कहा कि हम इस केस को रीओपन कराने के लिए मोदी व योगी के दरवाजे को खटखटाएंगे।