{"_id":"646df7ad9dc23c7e1805d657","slug":"indecency-with-asha-allegation-of-tearing-clothes-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-1569-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आशा से अभद्रता, कपड़े फाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आशा से अभद्रता, कपड़े फाड़ने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। क्षेत्र के एक गांव में एक माह के बच्चे का वजन लेने गई आशा के साथ परिजनों ने अभद्रता की। आरोप है कि बच्चे के दादा ने उसके कपड़े फाड़ दिए। आशा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की आशा ने बताया कि वह गांव में एक व्यक्ति के यहां उसके एक माह के बच्चे का वजन लेने गई थी। बच्चे के परिजनों ने उसे वजन लेने से मना कर दिया। उसने कारण पूछा तो बच्चे के दादा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई नंद किशोर ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।