फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Increasing fever and outbreak of cough and cold

बढ़ रहा बुखार और खांसी-जुकाम का प्रकोप

Wed, 18 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Increasing fever and outbreak of cough and cold
बागपत जिला अस्तपाल में भर्ती मरीज - फोटो : BAGHPAT
जिला अस्पताल में एक हजार और सीएचसी में पांच सौ से अधिक ओपीडी रोजाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में वायरल बुखार व खांसी-जुकाम का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में एक हजार और सीएचसी में पांच सौ से अधिक ओपीडी रोजाना हो रही है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित है। चिकित्सकों का कहना है कि पिछले तीन चार दिन में अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
सीएमएम डॉ बीएल कुशवाह ने बताया कि तीन-चार दिन में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार नए मरीज उपचार के लिए आ रहे है। अस्पताल में प्रतिदिन 1300 ओपीडी हो रही है। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले अधिकतर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और उल्टी दस्त से पीड़ित है। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि तीन दिन पूर्व 250 से 300 ओपीडी हो रही थी जबकि अब सीएचसी में 500 ओपीडी हो रही है। वायरल बुखार से फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। उन्होंने परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- भीड़-भाड़ में जाने से बचें व मास्क का प्रयोग करें
- गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें
- मौसमी फल व सब्जी का सेवन करें
- जंकफूड का सेवन करने से परहेज करें
- खांसते व छींकते समय कपड़े का प्रयोग करें
---------
वायरल बुखार के लक्षण
- नाक बहना और आंखों से पानी गिरना
- हल्का व तेज बुखार आना
- शरीर व जोड़ो में दर्द होना
- सिर में दर्द होना
मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के लिए करना पड़ा इंतजार
फैजपुर निनाना के सतपाल को अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उसने बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी सतपाली को सांस लेने में परेशानी हुई। वह पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पहुंचा। स्टाफ नर्स ने बेड न होने के कारण उसकी पत्नी को भर्ती करने से इंकार कर दिया। दो घंटे बाद बेड खाली होने पर उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से बुजुर्ग की मौत
चांदीनगर। रटौल में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे कई लोग ग्रसित हैं। बुजुर्ग करण (62) की बुधवार को बुखार से मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है।

रटौल में बुखार, खांसी जुकाम का प्रकोप बढ़ रहा है। करीब 12 लोग पीड़ित हैं। गांव के करण सिंह की बुधवार को बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह पिछले छह दिन से बुखार से पीड़ित था। उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed