फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   increased wind chill chill

सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
increased wind chill chill
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री - फोटो : amar ujala
बागपत में शनिवार को गलन के कारण सर्द हवाएं तीर की तरह चुभती रही। धूप दिनभर दिखाई नहीं दिया। शाम को तेज हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी।
विज्ञापन

 

बीते एक सप्ताह से मौसम के करवट बदलने से जन जीवन प्रभावित है। शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। वहीं दिनभर धुंध के चलते लोग ठिठुरते रहे। सर्द हवाओं से ठंड और गलन ने लोगों को बेहाल किया। सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन हवाएं तेज रही। बर्फीली हवा के कारण लोग कांपते रहे। दिनभर लोग सर्दी से जूझने के लिए व्यवस्थाओं में लगे रहे। ठंड का असर यह रहा कि सड़कों पर मॉनिंग वॉक के लिए कम ही लोग दिखे। स्कूलों में भी छात्रों की उपस्थिति कम रही। शाम को स्थिति और भयावह हो गई। ठंड इस कदर अपना रूप दिखाया कि चार बजते-बजते पूरे शहर में सन्नाटा पसर गाया। आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


छात्रों और शिक्षकों की छुट्टी पर नजर
बड़ौत। ठंड के बढ़ते प्रभाव के चलते इस साल भी शिक्षकों व छात्रों की नजर छुट्टियों की तरफ लगा रहा। पूरे दिन मोबाइल पर छुट्टी होने की सूचना एक-दूसरे से शिक्षक पूछते रहे। कई शिक्षकों ने बताया गरीब परिवार के बच्चे ही परिषदीय विद्यालयों में पढ़ते हैं। उनके शरीर पर एक अदद ऊनी कपड़ा तक नहीं है। ऐसे में हम लोग सहमे है कि किसी भी बच्चे को ठंड लग गई तो उसके लिए सीधे शिक्षक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेलवे स्टेशन पर घंटों कर रहे इंतजार  
खेकड़ा। घने कोहरे एवं ठंड के चलते दिल्ली शामली, सहारनपुर मार्ग पर ट्रेनों का संचालन देरी से होने के चलते यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मार्गों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। विगत तीन दिनों से पड़ रहा घना कोहरा सुबह ट्रेनों एवं मार्गों पर चलने वाले वाहनों की गति धीमी है। सुबह दस से ग्यारह बजे तक कोहरा अधिक होने के कारण दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटा विलंब से पहुंच रही है। साथ ही मार्गों पर चलने वाले वाहन भी धीमी गति से चलने के कारण यात्री अपने गंतव्यों तक देरी से पहुंचने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी नौकरी करने वाले लोगों को समय से ड्यूटी न पहुंचने पर हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed