फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Increased skin patients, stomach disease is also bothering

बढ़े त्वचा के मरीज, पेट की बीमारी भी कर रही परेशान

Mon, 18 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Increased skin patients, stomach disease is also bothering
बागपत/खेकड़ा। जिले में त्वचा के मरीज बढ़ रहे तो लोगों को पेट की बीमारी भी परेशान कर रही है। रविवार को जिले में लगाए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सबसे अधिक त्वचा के 151 मरीज पहुंचे। इसके अलावा गैस के 65 और बुखार के 36, लीवर के दस और एएनसी के 43 मरीजों ने जांच कराई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले की तीन नगरीय व 20 ग्रामीण पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में 33 चिकित्सकों व 92 पैरामेडिकल स्टॉफ ने 834 मरीजों की जांच की। मेले में 69 मरीजों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। मेले के दौरान उपचार कराने के लिए आए मरीजों को कोविड गाइडलाइन का पालन कराया गया। मेले में पांच लोगों की हेपेटाइटस बी और दो लोगों की हेपेटाइटस की जांच कराई गई, सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 15 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मेले में 119 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान डॉ. ताहिर, डॉ. तुषार, डॉ. मसूद अनवर, मनोज, सतीश, सुंदरपाल, अभिषेक, प्रदीप, संजय, नितिन, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed