{"_id":"6736586b62b7f819d50f2744","slug":"income-tax-team-raids-the-house-of-scrap-dealer-councillor-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-121713-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्क्रैप कारोबारी सभासद के घर आयकर टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्क्रैप कारोबारी सभासद के घर आयकर टीम का छापा
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। डेढ़ सौ करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में गुरुग्राम की आयकर विभाग की टीम ने कस्बे की नई बस्ती में स्क्रैप कारोबारी सभासद नजीर अहमद के घर छापा मारा। जहां से 15 लाख की नकदी और एक तमंचा बरामद किया। इसके बाद आयकर विभाग की टीम सभासद समेत छह परिजनों को अपने साथ गुरुग्राम ले गई। तमंचा बरामदगी में खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
कस्बे की नई बस्ती का रहने वाला नजीर अहमद सभासद है, जो गुरुग्राम में स्क्रैप का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार दोपहर गुरुग्राम की आयकर विभाग की टीम ने नजीर अहमद के घर छापामारी की। बताया गया कि सभासद नजीर ने स्क्रैप के कारोबार के लिए 200 फर्म बनाकर डेढ़ सौ करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी कर कॉपर के फर्जी बिल बना दिए। जांच में जीएसटी चोरी का मामला सामने आने के बाद छापामारी की गई।
आयकर विभाग की डिप्टी कमिश्नर देविका ने बताया कि छापे में स्क्रैप कारोबारी नजीर अहमद के घर से 15 लाख की नकदी, जीएसटी से संबंधित दस्तावेज और एक तमंचा बरामद किया गया। तमंचा खेकड़ा पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में खेकड़ा सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि तमंचा बरामदगी में सभासद नजीर अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जीएसटी चोरी में कार्रवाई के लिए आयकर विभाग की टीम सभी को साथ लेकर चली गई, जिसमें गुरुग्राम में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- जीएसटी चोरी के लिए रिश्तेदारों के नाम से बना दी फर्म
आयकर विभाग की टीम की मानें तो जीएसटी चोरी का मामला काफी समय से चल रहा है। जिन्होंने जीएसटी चोरी करने के लिए पहले एक फर्म बनाई। इसके बाद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम से भी फर्म बनवाकर जीएसटी चोरी शुरू कर दी। अब पूरे मामले की जांच के बाद स्थिति साफ होगी कि किस-किस रिश्तेदार के नाम फर्म बनाकर जीएसटी चोरी की गई है। इसलिए ही जीएसटी गुरुग्राम की टीम अपने साथ सभी फाइल लेकर चली गई।