फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inauguration of Panchkalyanak Mahotsav with Rath and Ghat Yatra

Baghpat News: रथ व घट यात्रा के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ

Sat, 18 Nov 2023 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 18 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Panchkalyanak Mahotsav with Rath and Ghat Yatra
दिगंबर जैन छोटा मन्दिर बड़ौत के नवनिर्मित चैत्य वृक्ष जिनबिम्ब का पंचकल्यानक महोत्सव में आयोजित
- पहले दिन निकाली गई यात्रा, हाथी पर सवार हुए सौधर्म इंद्र
विज्ञापन

- जैन श्रद्धालुओं में रहा उत्साह, पंचकल्याणक में उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राजकीय अतिथि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में शुक्रवार को दिगंबर जैन छोटा मंदिर के नवनिर्मित चैत्य वृक्ष जिनबिम्ब का पंचकल्याणक महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में यह पंचकल्याणक महोत्सव हो रहा है और इसमें पहले दिन नगर में रथयात्रा और घटयात्रा निकाली गई।
नगर में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने सुबह रथयात्रा और घटयात्रा निकाली, जो बड़ा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नेहरू मूर्ति, सब्जी मंडी से होते हुए दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड पर पहुुंची। रथयात्रा में सभी इन्द्र-इंद्राणी रथ पर विराजमान थे, वहीं सौधर्म इंद्र राजकुमार जैन इंद्राणी सहित हाथी पर सवार हुए। इस दौरान भजन मंडली और बैंडबाजों की धार्मिक धुन बजाते हुए चल रहे थे। महिलाएं केसरिया वस्त्र पहने सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। अंत में आदिनाथ, चंद्रप्रभु और शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा रथ पर सुशोभित की गई।
विज्ञापन

रथ के सारथी का सौभाग्य पिंटू जैन, कुबेर का सौभाग्य संयम जैन व विवेक जैन, खवासी का सौभाग्य अजय जैन, चंवर ढुलाने का सौभाग्य वैभव जैन और विपुल जैन सराफ को प्राप्त हुआ। दिगंबर जैन कॉलेज सी फील्ड में पंडित श्रेयांस जैन और प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जैन के निर्देशन में मंडप उद्घाटन अमन जैन ने किया। ध्वजारोहण सुनील जैन, संयम जैन के द्वारा किया गया। जिनवाण स्थापना अतुल जैन सभासद द्वारा की गई। मंगल कलश स्थापना, सकलीकरन आदि अन्य मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई। इस दौरान संगीतकार रामकुमार जैन दोराहा ने सुंदर संगीतों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कार्यक्रम में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन, मुख्य संयोजक अतुल जैन, सुनील जैन तेल वाले, आलोक मित्तल, सुभाष जैन, सुनील जैन, नवीन सराफ, राकेश सभासद, सतीश सर्राफ, पंकज जैन, सुखमाल आदि का योगदान रहा।
इस तरह होंगे कार्यक्रम
- 18 नवंबर को गर्भ कल्याणक मनाया जाएगा और दोपहर 3.30 बजे माता की गोद भराई की रस्म होगी।
- 19 नवंबर को जन्म कल्याणक के अवसर पर सुबह 10 बजे तीर्थंकर बालक की रथयात्रा निकाली जाएगी, जो सी फील्ड से प्रारंभ होकर नेहरू रोड, संजय मूर्ति से होती हुई पांडुकशिला मैदान बी फील्ड पहुुंचेगी। जहां पर पांडुकशिला पर तीर्थंकर बालक का 1008 कलशों से अभिषेक किया जाएगा और हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। रात्रि में आठ बजे तीर्थंकर बालक का पालना झुलाया जाएगा।
- 20 नवंबर को तप कल्याणक मनाया जाएगा और रात्रि में आठ बजे से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन जैन तीर्थ यात्रा संघ के सौजन्य से किया जाएगा।
- 21 नवंबर को ज्ञान कल्याणक के अवसर पर सुबह 10 बजे राजा श्रेयांस द्वारा इक्षुरस का भगवान को आहारदान दिया जाएगा और रात्रि में 8.30 बजे से जैन तीर्थ यात्रा समिति के सौजन्य से प्रसिद्ध जैन गायक रूपेश जैन इंदौर की भजन संध्या की प्रस्तुति होगी।

- 22 नवंबर को मोक्ष कल्याणक के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का समापन होगा और जिनेंद्र भगवान की 108 जिन प्रतिमाओं को सुबह 10 बजे दिगंबर जैन छोटा मंदिर में विधि विधान से विराजमान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed