फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   inamai javed bola, chunav jarur larunga

इनामी जावेद बोला, चुनाव जरूर लड़ूंगा

Wed, 26 Aug 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 26 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता एवं बाग ठेकेदार काजी अफसार की हत्या के केस में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में बी-वारंट पर आरोपी कोर्ट में पेश हुआ। पुलिस अभिरक्षा में पत्रकारों से बातचीत में उसने चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन


सपा नेता एवं बाग ठेकेदार काजी अफसार ही हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नौ जुलाई को रटौल निवासी 50 हजार इनामी इनामी जावेद को गिरफ्तार किया था। उसकी मंगलवार को कोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन


पुलिस अभिरक्षा में जावेद रटौल ने मीडिया के सामने कहा कि उसने काजी अफसार की हत्या नहीं की है। यदि वह हत्या करता, तो घटना के समय ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई होती। उसे तो पुलिस केस में झूठा फंसा रही है।  वह तो पिछले 10-12 साल से गांव में रहता भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि उसने किसी से रंगदारी नहीं मांगी है। उसे बदनाम किया जा रहा है। उसका इरादा चुनाव लड़ने का है। दरअसल, काजी अफसार की हत्या की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दो-तीन दिन बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि हत्या, ग्राम प्रधान जुनैद फरीदी और उसके बेटे समेत चार लोगों ने की है।

पुलिस की जांच में जावेद रटौल का नाम प्रकाश में आया था। नौ जुलाई को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान खेकड़ा पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर उससे पूछताछ की थी। खेकड़ा पुलिस ने मीडिया को बयान दिया था कि जावेद रटौल ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे ग्राम प्रधान जुनैद फरीदी ने अफसार की हत्या करने के लिए दस लाख रुपये की सुपारी दी थी।

गांव के एक नेता ने भी उसे हत्या के लिए उकसाया था। खेकड़ा थाना प्रभारी सुबोध यादव ने कहा है कि आरोपी जावेद, बी-वारंट पर कोर्ट में पेश हुआ है। उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
यह था मामला
बागपत। रटौल के सपा नेता एवं बाग ठेकेदार काजी अफसार की 11 अप्रैल 2015 को गांव में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में ग्राम प्रधान जुनैद फरीदी और उनके बेटे समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था।

कौन है जावेद रटौल
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी जावेद रटौल का रहने वाला है। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी, जानलेवा हमले के 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसने वर्ष 1991 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उस पर खेकड़ा थाने में वर्ष 1991 में अपहरण, हत्या का मुकदमा दर्ज है। उसके अधिकतर साथी मेरठ के रहने वाले हैं।

कहां पर कितने हैं केस
खेकड़ा    -   8
जानी (मेरठ)- 4
चांदीनगर    -  2
बिजनौर -   1
धौलाना (हापुड़ ) - 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed