{"_id":"62acb86df03867084a768dbd","slug":"in-view-of-the-ruckus-on-agneepath-officials-reached-among-the-youth-baghpat-news-mrt59329690","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ पर बवाल होता देख गणमान्य लोगों व युवाओं के बीच पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ पर बवाल होता देख गणमान्य लोगों व युवाओं के बीच पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
जनता वेदिक कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे हैं युवाओं को समझाते एसडीएम, सीओ व कोतवाल
- फोटो : BARAUT
एसपी ने वीडियो जारी कर शांति बनाए रखने की अपील के अतिरिक्त गण्यमान्य लोगों के साथ कई जगह की बैठक
माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। अग्निपथ के विरोध में देशभर में बवाल होता देख पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को गण्यमान्य लोगों व युवाओं के बीच पहुंचे। उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, एसपी ने वीडियो जारी करके युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी बात शांति से अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं।
डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन सभी रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे और वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद मुख्य चौराहों व अन्य सार्वजनिक पहुंचे। वहां स्थिति का जायजा लेने के साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं, एसपी नीरज कुमार जादौन ने वीडियो संदेश जारी करके अपील की कि युवा शांति बनाकर रखें। जिससे उनकी बात सरकार तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खेकड़ा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दोपहर में खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन मास्टर और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
गण्यमान्य लोगों संग बैठक ली
बड़ौत में अग्निपथ योजना के विरोध के चलते शुक्रवार को एडीएम अमित कुमार व एएसपी मनीष मिश्र ने पट्टी चौधरान में गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक की तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर सुरेंद्र चौधरी, सुरेश राणा, नरेश ठेकेदार आदि शामिल रहे। वहीं, एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ युवराज सिंह ने बावली गांव के पंचायतघर में लोगों की बैठक ली और युवाओं को समझाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गौरव प्रधान, अमरपाल, दिनेश, प्रकाश, देवेंद्र आदि शामिल रहे। इसके बाद एसडीएम व सीओ ने जलालपुर, खडख़ड़ी समेत अन्य गांवों में भी बैठकें लीं।
विज्ञापन
जेवी कॉलेज में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन आज
बड़ौत। अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को क्षेत्र के युवा जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में एकत्र होंगे। यहां शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। गौरव बड़ौत ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से इस योजना का विरोध करने की अपील की जा रही है। उधर, इसके चलते बावली चुंगी पर पीएसी के जवान तैनात कर दिए हैं।
रालोद का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन आज
अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके पश्चात राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए रालोद पदाधिकारियों ने सभी से संपर्क किया है।