फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the village council meeting, farmers raised the issue of outstanding sugarcane payments and interest.

Baghpat News: पंचायत में किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान और ब्याज का उठाया मुद्दा

Tue, 06 Jan 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
In the village council meeting, farmers raised the issue of outstanding sugarcane payments and interest.
-कांग्रेसियों और भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिया किसानों का समर्थन
विज्ञापन

-डीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। तहसील परिसर में सोमवार को किसानों की पंचायत हुई। जहां गन्ना बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने, बिजली व मलकपुर मिल से निकले गंदे पानी का मुद्दा उठाया। एसडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। वहीं कांग्रेसियों व भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया।
पंचायत में किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव चौधरी ब्रजपाल सिंह ने कहा कि किसानों की लगातार अनदेखी की जा रही है और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मलकपुर मिल पर पिछले वर्ष का करोड़ों रुपये बकाया है, जिसका समय पर भुगतान न होने से किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। वहीं सुभाष चौधरी ने कहा कि गन्ने का समय पर भुगतान नहीं होने से किसानों के बच्चों की स्कूल फीस समय पर जमा नहीं हो पा रही है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान पहले ही परेशान हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने कहा कि सरकार की अनदेखी से किसानों का शोषण हो रहा है। अपने पैसे के लिए खुद किसानों को ही पंचायतें, धरने, प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अनदेखी से किसान पिछड़ता जा रहा है। नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि 2017 से 25 तक का ब्याज भुगतान कराया जाए, पिछले वर्ष का पूर्ण गन्ना भुगतान कराया जाए, गन्ना ढुलाई का कोई किराया नहीं लिया जाए। वहीं ऊर्जा निगम पर भी शोषण करने का आरोप लगाते हुए मलकपुर चीनी मिल से निकले गंदे पानी को बंद कराने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। वहीं एसडीएम भावन सिंह ने किसानों के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन धूम सिंह, यशपाल सिंह, जगवीर सिंह, चांदवीर पूनिया, मोहम्म्द युनूस, डॉ़ अरविंद, सुखपाल सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed