{"_id":"586bfeba4f1c1b945d158913","slug":"in-the-political-debut-of-bhadana-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ाना की बागपत में सियासी पारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ाना की बागपत में सियासी पारी शुरू
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Wed, 04 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुजफ्फरनगर के खतौली से रालोद विधायक करतार भड़ाना ने डूंडाहैड़ा से अमीनगर सराय तक रोड शो निकाला। इस दौरान रालोद विधायक ने कहा वह कभी झूठे वायदे नहीं करते। रालोद विकास कराएगा।
रालोद विधायक करतार भड़ाना और जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह का जगह-जगह स्वागत किया। अमीनगर सराय के चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव के आवास पर रोड शो का समापन हुआ। यहां सभा अध्यक्षता चेतन सिंह यादव और संचालन डॉ. मांगेराम यादव ने किया। इसमें करतार भड़ाना ने कहा विकास से ही वह अपनी पहचान बनाते हैं। कभी झूठे वायदे नहीं करते।
जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा भाजपा को रालोद ही धूल चटाएगा। ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर, योगेंद्र मालिक, डॉ. महबूब, मुकेश शर्मा, अमित चौधरी, परमिंदर मलिक, योगेंद्र मलिक, गौरव मलिक, विमल यादव, सुरेश कौशिक, रामपाल धामा, मनोज धामा, अमित चौधरी और राजू सिरसली आदि रहे।
विज्ञापन
उधर, बागपत में ओमवीर तोमर, ओमवीर ढाका, उस्मान मुखिया, अमित जैन, शीशपाल सिंह, कर्मपाल, निसार, चरण सिंह खोखर, संदीप डागर, डॉ. धीर सिंह, डॉ. जगबीर सिंह, विनोद ढिकौली, अनिल, गुलशेर खां, अयूब खां, जयविंद्र, काले राजपूत, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीता चौहान, संतोष, पिंकी, रेणु, राजवंती, सावित्री, धन्नी, अंगूरी और इरफाना मौजूद रहीं। उधर, राष्ट्र वंदना चौक पर भड़ाना ने शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
टटीरी में किया स्वागत
अग्रवाल मंडी टटीरी। रालोद विधायक के शो का टटीरी में स्वागत किया। इसमें रालोद नगराध्यक्ष कृष्णपाल, अमर सिंह, निरंजन सिंह, राकेश कुमार, ईश्वर सिंह, कर्ण सिंह पिंकी, पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, आनंद, विजय, भंवर सिंह, मुखिया, श्रीपाल आदि रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
खेकड़ा। रालोद के बागपत विधानसभा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के रोड शो के दौरान डूंडाहैड़ा बस स्टैंड पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर रोड शो के दौरान पाठशाला बस स्टैंड, मवी कलां आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान समर्थक नारे लगाते चले। इसमें चौधरी गजेंद्र सिंह धामा, जिला महासचिव राज सिंह पहलवान, सुखबीर सिंह, देवेंद्र धामा, हरपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुंदर, शकील, महेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, विनोद, सन्नी, संजय, अमित धामा, मूलचंद शर्मा, डॉ वीरेंद्र बैसला, अशोक गुर्जर, कमल, लाखन सिंह, रामकुमार धामा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैक फुट पर आ गई पुलिस
बागपत। खतौली से रालोद विधायक करतार सिंह भड़ाना के रोड शो पर पुलिस बैक फुट पर आ गई। पहले एसपी अजय शंकर राय ने सीओ और इंस्पेक्टर खेकड़ा को मामले की अनुमति की जांच कराकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर खेकड़ा पुलिस ने जल्दबाजी में कहा कि बगैर अनुमति के रोड शो हुआ है, कार्रवाई करेंगे। लेकिन कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने कहा कि किसी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह का कहना है कि डूंडाहैडा से विधायक भड़ाना आए थे, रास्ते में समर्थक मिले तो काफिला बन गया। कानून का उल्लंघन नहीं किया।