{"_id":"6953d7b2e6a1186c350e15b2","slug":"in-the-national-archery-competition-the-players-won-six-medals-including-five-gold-medals-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144352-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित छह पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित छह पदक जीते
विज्ञापन
-छत्तीसगढ़ के रायपुर सीनियर व हैदराबाद में संपन्न हुई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप
फोटो-14
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। छत्तीसगढ़ के रायपुर सीनियर व हैदराबाद में संपन्न हुई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में वेदवान आर्चरी धनौरा टीकरी के तीरंदाजों ने पांच स्वर्ण सहित छह पदक जीते। खिलाड़ियों का आर्चरी में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय कोच सचिन वेदवान ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप हुई थी। वहां वेदवान आर्चरी एकेडमी के तीरंदाज शुभम कुमार ने 40 मीटर, 30 मीटर में स्वर्ण पदक, टीम स्पर्धा में एक स्वर्ण, मिक्स टीम में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। शुभम ने 720 में से 699 अंक प्राप्त कर नेशनल में रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। गौतम पंवार ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा हैदराबाद में सम्पन्न हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में शिवम वेदवान, शुभम, गौतम पंवार ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पदक जीतने पर महक सिंह, जितेंद्र, अनिल कुमार, बबलु, अंकित, अन्नत, प्रेरित ने खुशी जताते हुए बधाई दी।