{"_id":"67eae669ddc968cfd80bee40","slug":"in-kharkhari-village-the-inspector-was-beaten-up-the-villagers-saved-his-life-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-128968-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खड़खड़ी गांव में दरोगा से मारपीट, ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खड़खड़ी गांव में दरोगा से मारपीट, ग्रामीणों ने बचाई जान
Tue, 01 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। खड़खड़ी गांव में दो पक्षों गयूर व शमीम पक्ष के बीच सोमवार को हुई मारपीट के बाद पहुंचे दरोगा विकास कुमार के साथ महिलाओं ने मारपीट कर दी। उसको ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया। इसके बाद वहां अन्य पुलिस कर्मी भी पहुंचे। वहीं एक महिला ने भी दरोगा पर मारपीट करने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
खड़खड़ी में गयूर व शमीम पक्ष के बीच कुछ दिन पहले पथराव व फायरिंग हुई थी। तब से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा है। गयूर पक्ष के लोगों का आरोप कि सोमवार को शमीम पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद दरोगा विकास कुमार वहां अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। वह वहां वीडियो बनाने लगे तो लोगों ने उसे घेर लिया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया।
आरोप है कि इस दौरान कुछ महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने किसी तरह से उनको बचाया। सूचना पर कोतवाली से पुलिस बल ने पहुंचकर वहां पर डेरा डाल दिया। वहीं एक महिला का आरोप है कि दरोगा ने बिना महिला पुलिस उसके घर में प्रवेश किया। उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। दरोगा पर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन
दरोगा विकास कुमार का कहना है कि वह सीसीटीवी कैमरे देख रहे थे, तभी महिलाओं ने उनपर हमला कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दोनों पक्षों के बीच लोग समझौते के प्रयास में लगे ग्रामीणों ने बताया कि गयूर व शमीम पक्ष के बीच जो तनाव चल रहा है। इसे समाप्त कराने के लिए गणमान्य लोग इनके बीच समझौता कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा है।