फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Immersing oneself in devotion to God will make lImmersing oneself in devotion to God will make life blissful: Chandramati blissful: Chandramati

भगवान की भक्ति में लीन होने से जीवन बनेगा सुखमय : चंद्रमति

Mon, 11 May 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Immersing oneself in devotion to God will make lImmersing oneself in devotion to God will make life blissful: Chandramati blissful: Chandramati
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 10केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की और विशेष अनुष्ठान किए। धर्म सभा में चंद्रमति माता ने मानव सेवा को भगवान की सच्ची भक्ति बताया।


विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांतिधारा और मंडप की शुद्धि के साथ हुई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। धर्म सभा को संबोधित करते हुए चंद्रमति माता ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। उन्होंने जोर दिया कि दीन-दुखियों की पीड़ा को समझना और उसे दूर करने का प्रयास करना ही मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाता है। चंद्रमति माता ने श्रद्धालुओं से भगवान की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को सुखमय बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि परोपकार और सेवा भाव से ही मनुष्य का वास्तविक कल्याण संभव है। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, संदीप जैन और महेश जैन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed