फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   IMA strike today in protest against Dr. Archana Sharma episode

डॉ. अर्चना शर्मा प्रकरण के विरोध में आईएमए की हड़ताल आज

Fri, 01 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
IMA strike today in protest against Dr. Archana Sharma episode
बड़ौत (बागपत)। राजस्थान के दौसा जिले में आत्महत्या करने वाली डॉ अर्चना शर्मा के मामले में आईएमए लामबंद हो गया है। शुक्रवार को गांधी रोड़ पर आईएमए की बैठक हुई। इसमें डॉ. अर्चना शर्मा प्रकरण मेें दोषी नेताओं और पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। सर्वसम्मत्ति से शनिवार को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ सुखपाल के नर्सिंग होम पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभी ने डॉ अर्चना शर्मा प्रकरण पर दुख प्रकट किया गया। सचिव डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि डॉ. अर्चना ने मानसिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की है। सुसाइड नोट से भी इसके प्रमाण मिलते है कि वे पूरी तरह से निर्दोष है। डॉ सुखपाल सिंह ने चिकित्सकों के लिए सुरक्षा, कानून, अधिकार व पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा की। कहा कि अस्पताल में किसी की इलाज के दौरान मौत होने पर पैनल गठित कर जांच होनी चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, मनमर्जी नहीं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस घटना के विरोध में शनिवार को आईएमए के चिकित्सक हड़ताल पर रखेंगे। एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बैठक में डॉ आनंद तोमर, डॉ अरविंद जैन, डॉ वैभव जैन, डॉ राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना शर्मा की आत्मशांति के लिए प्रार्थना
खेकड़ा। डॉ. अर्चना शर्मा की आत्मा की शांति के लिए अर्वाचीन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना की। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed