फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegally drawn power line will be removed, old place will be shifted

Baghpat News: अवैध रूप से खींची गई विद्युत लाइन हटेगी, पुरानी जगह होगी शिफ्ट

Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Illegally drawn power line will be removed, old place will be shifted

विज्ञापन

बड़ौत। नगर के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक कॉलोनाइजर ने ठेकेदार के साथ मिलकर विभाग से बिना अनुमति लिए 250 मीटर लाइन को शिफ्ट कर दिया था। अब उसको पुरानी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा और इसका हर्जाना काॅलोनाइजर व ठेकेदार को भरना पड़ेगा।
विद्युत लाइन खींचने या शिफ्ट करने के लिए पहले विभाग से अनुमति लेनी होती हैं। इसके बाद एस्टीमेट बनाया जाता है, तब विभाग के स्टोर से केबल, खंभे, ट्रांसफार्मर स्वीकृत होते हैं। मगर, विद्युत वितरण खंड प्रथम के क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक कॉलोनी में करीब एक माह पहले रजबहे की पटरी के किनारे छह खंभों की 250 मीटर लाइन को अवैध रूप से शिफ्ट कर दिया गया। इस मामले में एसडीओ सीताराम व अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप ने कॉलोनाइजर व ठेकेदार के खिलाफ बिजली विभाग के थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अवैध रूप से लाइन को शिफ्ट करने का विभाग की ओर से एस्टीमेट बनाया गया है। इसको कॉलोनाइजर व ठेकेदार को जमा करना होगा। इसके बाद लाइन को पुरानी जगह शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन--
अवैध रूप से शिफ्ट की गई लाइन को हटाकर पुरानी जगह शिफ्ट किया जाएगा। शिफ्ट करने में जो भी खर्च आएगा, उसे कॉलोनाइजर व ठेकेदार विभाग को जमा करेंगे। एस्टीमेट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। - सीताराम, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed