{"_id":"6558ad8fbfb848c3cd0f230b","slug":"illegal-occupation-of-land-by-destroying-crops-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4033-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फसल उजाड़कर लिया जमीन पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फसल उजाड़कर लिया जमीन पर अवैध कब्जा
विज्ञापन
-विरोध करने पर किसान और उसकी पत्नी के साथ की मारपीट
फोटो संख्या 6
बड़ौत। बड़ौली में कुछ लोगों ने एक किसान की फसल को उजाड़कर उस पर अवैध कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने किसान व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर न्याय न मिलने पर परिवार समेत तहसील मेें भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
अनुज पुत्र बिजेन्द्र बड़ौली गांव का रहने वाला है। पीड़ित ने बताया कि उसकी गांव के जंगल में तकरीबन चार बीघे जमीन है। जिस पर ईंख की फसल खड़ी थी, लेकिन कुछ लोगों ने जबरन उसे नृष्ट कर दिया। इसके बाद उस पर अवैध कब्जा कर लिया। विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की। इतना ही नहीं, मुझे बचाने आई पत्नी हिमांशी व पिता बिजेन्द्र के साथ भी मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध मेें तहसील में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर न्याय न मिलने पर परिवार समेत तहसील में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। एसडीएम सुभाष सिंह ने टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई की बात कही है।