फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal liquor should not spoil the atmosphere on Holi

होली पर माहौल खराब न कर दे अवैध शराब

Thu, 25 Mar 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor should not spoil the atmosphere on Holi
बागपत। होली के त्योहार पर अवैध शराब जिले का माहौल खराब कर सकती है। जिले में हरियाणा और दिल्ली से भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जाती है। शराब तस्करी रोकने के लिए प्रशासन ने तीन टीमों को गठन किया है। इसके बावजूद भी शराब की अवैध तस्करी रुक नहीं रही है। पिछले कुछ दिनों में आबकारी विभाग ने 1800 लीटर अवैध शराब पकड़ी है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि तीनों तहसीलों में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए टीमें गठित की गई हैं। टीमों के अलावा आबकारी व स्थानीय पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिले की देशी, विदेशी व बीयर की दुकानों पर भी नियमित चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

कब-कब पकड़े गए मामले
- 18 मार्च को पुलिस ने कस्बा खेकड़ा से तीन पेटी देशी शराब व पांच लीटर कच्ची शराब पकड़ी।
- 20 मार्च को खेकड़ा पुलिस ने कार से 30 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी।
- 22 मार्च को आबकारी विभाग ने कार से नौ पेटी देशी शराब पकड़ी है।
- 23 मार्च को सिंघावली अहीर पुलिस ने सेंट्रो कार से नौ पेटी और 118 देशी शराब के पव्वे बरामद किए।
- 23 मार्च को ही खेकड़ा पुलिस ने 100 पव्वा देशी शराब पकड़ी।
- 23 मार्च को छपरौली थाना पुलिस ने कार से छह पेटी देशी व दस लीटर कच्ची शराब पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed