फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal firecracker factory caught in mango orchard

आम के बाग में पकड़ी अवैध पटाखा फैक्टरी

Thu, 13 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker factory caught in mango orchard
सिंघावली अहीर थाने में पुलिस हिरासत में अवैध पटाखों के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। खिंदौड़ा गांव के जंगल में तिलपनी गांव के पास आम के बाग में अवैध पटाखा फैक्टरी चलती मिली। सिंघावली अहीर पुलिस ने मंगलवार रात छापा मारकर 11 क्विंटल पटाखों और विस्फोटक सामग्री के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

खिंदौड़ा गांव के जंगल में स्थित आम के बाग में पटाखा निर्माण होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को बड़े स्तर पर पटाखा निर्माण होता मिला। वहां से 50 पेटी तैयार पटाखे, 40 किलो गंधक, 40 किलो कोयला, छह बोरे कच्चा माल, 10 बोरे अपमिश्रित अवैध पटाखा बारूद बरामद किया।
विज्ञापन

तिलपनी गांव के रहने वाले ताबिश, दानिश और मुजफ्फरनगर के जौला गांव के रहने वाले नसीम, नदीम को पुलिस ने पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। सीओ देवेंद्र शर्मा का कहना है कि अवैध पटाखा फैक्टरियों के खिलाफ छापा मारने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed