फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal encroachment removed from 20 bighas of pond land by breaking the house

Baghpat News: मकान तोड़कर तालाब की 20 बीघा भूमि से हटवाया अवैध कब्जा

Wed, 14 Jun 2023 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from 20 bighas of pond land by breaking the house
- सुन्हैड़ा में लोगों के किया कार्रवाई का विरोध, पुलिस की सख्ती देख पीछे हटे अतिक्रमणकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव के तालाब की 20 बीघा भूमि से प्रशासन ने बुधवार को अवैध कब्जा हटवाया। कब्जा करने वाले कई लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया। वहां तालाब पर बने मकानों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया।
सुन्हैड़ा गांव में रेलवे स्टेशन के पास 20 बीघा तालाब की जमीन है। उस पर गांव के करीब 30 लोगों ने अवैध कब्जा कर कमरे बना लिए थे। कुछ ग्रामीण तालाब की भूमि पर मिट्टी से भराव कर पशु बांध रहे थे। तालाब किनारे गंदगी के ढेर लगे थे। इससे संकीर्ण होने के कारण तालाब ओवरफ्लो हो जाता था और गांव की गलियों में दूषित पानी भरा रहता था। ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत कर तालाब से कब्जा हटवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

बुधवार को कानूनगो अनिल कुमार, लेखपाल और पुलिस के साथ गांव में पहुंचे। तालाब की 20 बीघा भूमि पर बने मकानों को ध्वस्त कराने लगे। तभी कुछ कब्जा धारक वहां पहुंचकर विरोध करने लगे। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते कब्जा धारकों को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद जेसीबी मशीन से तालाब की भूमि पर बने मकानों को ध्वस्त कराकर तालाब को कब्जा मुक्त करा दिया। वहां बंधे पशुओं को भी हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर तालाब की भूमि पर बने मकानों को ध्वस्त कराकर तालाब को कब्जा मुक्त करा दिया गया। दोबारा तालाब की भूमि पर कब्जा करने पर ग्रामीणों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed