फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal collection from cattle trader near Niwada ChoIllegal collection from cattle trader near Niwada Chowki using vehicle with Yogi written on it

Baghpat News: योगी लिखी गाड़ी से निवाड़ा चौकी के पास पशु व्यापारी से अवैध वसूली

Tue, 15 Oct 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal collection from cattle trader near Niwada ChoIllegal collection from cattle trader near Niwada Chowki using vehicle with Yogi written on it
-बड़ौत की पशु पैठ में जाते हुए करीब दस व्यापारियों से 5-10 हजार रुपये तक वसूली की गई
विज्ञापन

-बागपत कोतवाली पुलिस पर भी वसूली करने वालों से मिलीभगत का आरोप, अधिकारियों से शिकायत
फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गाड़ी पर योगी लिखकर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास पशु व्यापारियों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पशु व्यापारियों से पांच से लेकर दस हजार रुपये तक वसूली कर रहे हैं। पशु व्यापारियों ने वसूली करने वालों के साथ कोतवाली पुलिस पर भी मिलीभगत होने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बड़ौत नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मृगेंद्रपाल, पशु व्यापारी हाजी नफीश ने बताया कि पिछले काफी साल से उनकी जमीन पर रविवार के दिन पशु पैठ का संचालन किया जा रहा है। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान पशुओं को लाया और भेजा भी जाता है। इसका लाखों रुपये राजस्व सरकार को जमा किया जाता है। आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिन से हरियाणा से आने वाले मार्गों पर पशु व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है। शनिवार और रविवार को योगी लिखी एक कार में सवार युवकों ने पशु पैठ में आ रही पशुओं की गाड़ियां निवाड़ा चौकी के पास रोक ली। इसके बाद व्यापारियों को पशु क्रूरता और कटान के मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर पांच से दस हजार रुपये वसूले गए। पशु व्यापारियों ने पैठ में आकर वसूली किये जाने की जानकारी दी। इससे पशु व्यापारियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

-------
पशु व्यापारी बोले, कारोबार करना हुआ मुश्किल
कोताना गांव के पशु व्यापारी हाजी नफीस ने बताया कि पशुओं की गाड़ियों से वसूली होने से व्यापारी परेशान हैं। सरकार की सख्ती के बाद भी पुलिस की मिलीभगत से कभी जिला पंचायत तो कभी अन्य कारण बताकर पशुओं की गाड़ी रोककर सड़कों पर वसूली की जा रही है। इससे कारोबार करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रुपये नहीं देने पर तुंरत पहुंच जाती है पुलिस
पशु व्यापारियों ने आरोप लगाया कि गाड़ी रोकने वाले युवकों के पास एक राइफल भी रहती है। वह पहले दबंगई दिखाते हैं, जो पशु क्रूरता के मुकदमे का भय दिखाकर वसूली का दबाव बनाते हैं और रुपये नहीं देने पर तुरंत पुलिस को बुलाकर गाड़ी बंद करा दी जाती है।

-------
वर्जन-
इस मामले में कुछ लोगों ने फोन कर शिकायत की थी, लेकिन अभी तक लिखित में शिकायत नहीं मिली। अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें शिकायत मिलते ही वसूली करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -एनपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed