फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If you want fame, then achieve success: Acharya Vishuddha Sagar

प्रसिद्धि चाहिए, तो सिद्धि प्राप्त करो : आचार्य विशुद्ध सागर

Sun, 30 Jul 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
If you want fame, then achieve success: Acharya Vishuddha Sagar
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

बड़ौत। आचार्य विशुद्धसागर महाराज ने कहा कि जो समय की कीमत करते हैं, उनकी दुनिया कीमत करती है। जिसको समय का बोध होता है, वही दुनिया को बोध प्रदान करता है। सम्बोधन के लिए बोध होना चाहिए। बोध के बिना दिया गया उपदेश कल्याणकारी नहीं हो सकता है।

महाराज जी रविवार को ऋषभदेव सभागार में आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बोध के बिना शोध नहीं, शोध के बिना समाधि नहीं। बोध, बोधि, समाधि ही परम-शांति का आधार है। यश प्राप्त करना चाहते हो तो यशपूर्ण, यशस्वी, पवित्र संयम के साथ जीवन जियो। यदि रावण जैसा जीवन जियोगे, तो राम जैसा यश नहीं मिलेगा | कंस जैसा जीवन जियोगे, तो कृष्ण जैसी प्रसिद्धि नहीं मिलेगी। तुम दूसरों को सम्मान दोगे, तो दूसरे तुम्हारा सम्मान करेंगे। कुछ प्राप्त करना चाहते हो, तो देना भी सीखो। महत्त्व देना सीखो, तुम्हारा महत्त्व अपने आप बढ़ जाएगा। कुछ पाना चाहते हो, तो झुकना सीखो। जो झुक जाता है, वह उठ जाता है। उठना है, तो झुकना सीखो। गुरु को प्रसन्न करना है, तो प्रणाम कर लो। ब्राह्मण को धन दे दो तो वह प्रसन्न हो जाता है। व्यापारी से व्यापार कर लो, तो वह संतुष्ट हो जाता है। निर्धन को भोजन दे दो तो वह खुश हो जाता है। जनक- जननी की सेवा कर दो, तो वह आनन्दित हो जाते हैं। प्रजा को देख लो, तो वह शोक भूल जाती है। दुःखी से प्रिय-वचन बोल दो तो वह दुःख भूल प्यार से जाता है। सभा का संचालन डॉ़ श्रेयांस जैन ने किया। सभा में प्रवीण जैन, अतुल जैन, सुनील जैन, वरदान जैन, दिनेश जैन, विनोद जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed