फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If we do not break the bank to cash the gate

कैश नहीं मिलने पर तोड़ा बैंक का गेट

Thu, 08 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 08 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
If we do not break the bank to cash the gate
बड़ौत के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में टूटे शीशा को दिखाता गार्ड। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट पर लगे प्रतिबंध के बाद बैंकों और डाकघरों में ग्राहकों की भीड़ कम नहीं हो पा रही है। मंगलवार को छुट्टी के बाद जैसे ही बुधवार को बैंक शाखाएं और डाकघर खुले तो ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। एक तो नगदी की कमी ऊपर से सर्वर फेल होने से समस्या और विकट हो गई है। एसबीआई में तो कैश नहीं मिलने पर ग्राहकों ने गेट ही तोड़ दिया।
विज्ञापन


बुधवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी बैंकों में सुबह से ही 100, 50 रुपये के नोट न होने के कारण लोगों की भीड़ केवल इंतजार में खड़ी रही। पूरे दिन हायतौबा की स्थिति बनी रही। कहीं पर नोट नहीं थे, तो कहीं पर सर्वर का रोना। इस दौरान कई बैंकों मेें तो पैसे न होने से लोगों की बैंक कर्मचारियों से झड़प भी हुई। कई-कई दिनों तक लाइन में लगे रहने के बावजूद लोगों को पैसा नसीब नहीं हुआ। 

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक में तो आक्रोशित ग्राहकों ने गेट ही तोड़ डाला। इस दौरान जमकर हंगामा हुए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। इसके अलावा गांधी रोड व बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के अलावा कार्पोरेशन बैंक में सुबह से ही सर्वर काम नहीं कर रहा था। इसको लेकर ग्राहकों ने हंगामा भी किया। ग्राहकों ने बैंक कर्मचारियों पर व्यापारियों व बडे़ लोगों को चोरी-छिपे पैसे देने का भी आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि बैंक शाखा निर्धारित समय पर नहीं खुल रही हैं। हंगामा करने वालों मेें जयपाल, अरविंद, सुभाष, पंकज, अमित, सुरेश, प्रवेंद्र, राजवीर और दीपांशु आदि शामिल रहे। वहीं बिनौली में बुधवार को एसबीआई और पीएनबी की बिनौली शाखा तथा एसबीआई की शाखा बरनावा पर दो बजे तक भी कैश नहीं आया। इसे लेकर पूरे दिन  बैंक शाखाओं पर ग्राहक हंगामा करते रहे। पुलिस और बैंक कर्मियों से भी ग्राहकों की नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों ने एटीएम से रुपये निकालने का नया फार्मूला भी ईजाद कर लिया है। असलियत में एक दिन में एटीएम से सिर्फ दो हजार रुपये निकलते हैं। बड़ौत और बागपत में कुछ लोग रात 12  बजने से पहले एटीएम पहुंचते हैं और दो हजार रुपये निकाल लेते  हैं, इसके कुछ मिनट बाद अगले दिन का समय शुरू होने पर फिर से रुपये निकाल लेते हैं।  इस तरह यहां से चार हजार रुपये लिए जा रहे हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed