फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If there was no reservation would boycott

आरक्षण न मिला तो होगा बहिष्कार

Mon, 30 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 30 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
If there was no reservation would boycott
बरनावा में अखिल भारतीय जाट मंच के सम्मेलन में बोलतीं वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिनौली/बड़ौत। बरनावा लाक्षागृह परिसर में अखिल भारतीय जाट मंच के तत्वावधान में विशाल जाट सम्मेलन हुआ। इसमें वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नौकरियों में जाटों को आरक्षण देने की मांग की। इस दौरान घोषणा की गई कि अक्टूबर माह में रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्तर के सभी जाट संगठन धरना देंगे। आरक्षण नहीं मिला तो 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रत्याशियों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता खाप 360 के चौधरी रामकरण सोलंकी पालम ने की। सम्मेलन में मुख्य वक्ता संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार ने कहा कि केंद्र में पिछली सरकार के दौरान जाटों को आरक्षण मिल गया था, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने न्यायालय में इसकी कोई पैरवी नहीं। इसके चलते बिरादरी के लोग फिर केंद्र में आरक्षण से वंचित रह गए। जाटों के बच्चों को केंद्र में नौकरी नहीं मिल रही है और वे रोजगार के अभाव में अपराध की दुनिया में कूद रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जाटों से एकजुट होकर केंद्र में आरक्षण की लड़ाई मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान ऑल इंडिया जाट महासभा के मुख्य महासचिव युद्धवीर सिंह, उत्तर प्रदेश जाट महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा, अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के अध्यक्ष चौधरी अनिल सिंह, चौधरी जगत सिंह पूर्व एमएलसी, अश्वनी तोमर ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव से पहले आरक्षण न मिलने पर भाजपा प्रत्याशियों के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मिति से पारित किया गया। बिरादरी के लोगों ने सम्मेलन में एशियाड में गोला फेंक में पदक जीतने वाले परवेज तोमर का सम्मान किया। इससे पूर्व प्रात: यज्ञ हुआ। लोक संगीत की भी प्रस्तुति दी गई।


अखिल भारतीय जाट मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आयोजक रणवीर सिंह सूप के संचालन में हुए सम्मेलन में श्रीपाल प्रधान, सतबीर फौजी, अजय रमाला, यशपाल सिंह, देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, सुभाष पहलवान, सुरेंद्र प्रधान, मैनेजर रामछैल, अता मोहम्मद कारी, अय्यूब खान, प्रमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed