फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the teacher disappeared somewhere then the examination did not start

 कहीं शिक्षक गायब मिले तो कहीं परीक्षा शुरू नहीं हुई  

Sun, 19 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 19 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
If the teacher disappeared somewhere then the examination did not start
प्राथमिक विद्यालय में रजिस्ट्रर चैक करते बीएसए योगराज सिंह - फोटो : amar ujala
बागपत। बीएसए ने कई गांवों में पहुंचकर परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। कहीं शिक्षक अनुपस्थित मिले तो कहीं परीक्षा ही शुरू नहीं कराई । शौचालयों की हालत भी खराब मिली। बीएसए ने अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


प्रदेश में शनिवार से परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू हो गई है। सभी स्कूलों में उत्तर पुस्तिका पहुंच चुकी है।  हजारों छात्रों ने प्रथम और द्वितीय पॉली में परीक्षा दी। काफी संख्या में छात्र अनुपस्थित रहे। बीएसए योगराज सिंह ने बिनौली ब्लॉक में कई गांवों में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए ने अंगदपुर, जौहड़ी, बिनौली, सिरसलगढ़, हजुराबाद गढ़ी, कैड़वा गांवों में स्कूलों की स्थिति का जायजा लिया। स्कूलों से शिक्षक नदारद मिले। शौचालयों की स्थिति खराब थी। पीने के पानी के लिए हैंडपंप खराब मिले। 
विज्ञापन


बीएसए ने नाराजगी जाहिर कर संबंधित हैंड मास्टरों को व्यवस्था में सुधार न लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं खराब हैंडपंप और शौचालय की कमी को जल्द दूर करने को कहा। मिड-डे मील में भी गड़बड़ी मिली। कई शिक्षकों ने प्रधान पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक का वेतन रकने के निर्देश दिए। कैडवा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में परीक्षा देरी से शुरू करने पर बीएसए ने फटकार लगाई। हैडमास्टर को परीक्षा देरी से शुरू करने पर विभागीय कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed