फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the government still does not manage then there will be protest in every village: Rajendra Sharma

अभी भी सरकार ने संभली तो हर गांव में होगा विरोध: राजेंद्र शर्मा

Mon, 06 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
If the government still does not manage then there will be protest in every village: Rajendra Sharma
बागपत रालोद कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा व पूर्व सिंचाई मंत्री - फोटो : BAGHPAT
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर की महापंचायत में भीड़ को देखकर भाजपा सरकार को संभल जाना चाहिए। अगर अभी भी सरकार नहीं संभली तो भाजपा का हर गांव में विरोध होगा। यह सरकार को किसानों की अभी केवल चेतावनी है, क्योंकि भाजपा सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान है।
विज्ञापन

रालोद के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा का विरोध बढ़ता जा रहा है और सभी भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहते है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. मैराजुद्दीन ने कहा कि रालोद पहले भी किसानों के साथ खड़ी थी और आगे भी किसानों के साथ रहेगी। सत्ता में आते ही रालोद सबसे पहले किसानों की सभी मांगों को पूरा करेगी। रालोद के मीडिया सेल के संयोजक सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल, राजू तोमर सिरसली व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

12 सितंबर को छपरौली में चौधरी अजित सिंह का रस्म पगड़ी कार्यक्रम
फोटो संख्या 11
बड़ौत। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने बड़ौत में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की रस्म पगड़ी व श्रद्धांजलि सभा 12 सितंबर को छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में होगी। श्रद्धांजलि सभा में यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के खाप चौधरी, किसान, मजदूर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को छपरौली क्षेत्र के लोग ही करा रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतीया, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अरूण तोमर उर्फ बोबी, पूर्व जिला पंचायत संजीव मान, विश्वास चौधरी, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed