फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If someone wants to save their life, donate blood

बचानी है किसी की जान तो जरूरत करें रक्तदान

Fri, 12 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
If someone wants to save their life, donate blood
अग्रवाल मंडी टटीरी। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन, जिला रेडक्रॉस समिति और डिस्ट्रिक्ट लायंस 321 सी-1 के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। अग्रवाल धर्मशाला में लगने वाले कैंप में रक्तदान को लेकर तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में लगने वाले कैंप के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रक्तदान से पहले डोनर के ब्लड की जांच भी की जाएगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि ब्लड डोनेट करने से किसी तरह का नुकसान नहीं है। रक्तदान से पहले रक्तदाता की जांच कराई जाती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। अधिक से अधिक लोगों को अभियान में सहभागिता करनी चाहिए। व्यापारी नेता एवं समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब के सदस्य कैंप के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन

क्यों करें रक्तदान?
- शरीर में रक्तदान की प्रक्रिया चलती रहती है, रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता।
- एक यूनिट ब्लड के पूर्ति चौबीस घंटे के अंदर हो जाती है।
- रेड ब्लड सेल तीन माह में मर जाते हैं, इसलिए रक्तदान जरूरी है।
- आधा लीटर खून से तीन से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।
- रक्तदान से संक्रमित बीमारियों का पता भी चल जाता है।
इस नंबर पर कराएं रजिस्ट्रेशन
आप रक्तदान करना चाहते हैं तो अमर उजाला के मोबाइल नंबर 8954893110 पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रक्तदान शिविर सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक चलेगा।
मास्क के बिना एंट्री नहीं
जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि बिना मास्क के डोनर को एंट्री नहीं मिलेगी। सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। शिविर के दौरान सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed