{"_id":"675b3507a32e0d541c056414","slug":"if-scholarship-becomes-online-then-more-than-40-colleges-limited-to-papers-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-123195-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छात्रवृत्ति ऑनलाइन हुई तो कागजों तक सिमटे 40 से अधिक कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छात्रवृत्ति ऑनलाइन हुई तो कागजों तक सिमटे 40 से अधिक कॉलेज
विज्ञापन
बागपत। ऑफलाइन छात्रवृत्ति वितरण व्यवस्था के समय एक हजार से अधिक आवेदन करने वाले 40 से अधिक कॉलेज छात्रवृत्ति ऑनलाइन होने से कागजों मेें ही सिमटकर रह गए हैं। वर्ष 2017 से छात्रवृत्ति ऑनलाइन शुरू हुई तो इन कॉलेजों से एक भी आवेदन नहीं पहुंचा। इन कॉलेजों पर अब ताला लटका हुआ है और कई कॉलेज संचालकों ने भवन बेच दिए हैं।
जिले में 130 से अधिक डिग्री, इंजीनियरिंग और बीएड कॉलेज हैं। इनमें से 40 कॉलेज ऐसे है जो बंद हो चुके हैं। वर्ष 2017 से पहले तक कॉलेजों से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए काफी संख्या में आवेदन आते थे, क्योंकि उस दौरान किसी भी फार्म की जांच नहीं होती थी और कॉलेज संचालक व समाज कल्याण विभाग मिलकर छात्रवृत्ति जारी कर देते थे।
जब से छात्रवृत्ति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है, तब से करीब 40 कॉलेजों से आवेदन आने ही बंद हो गए है। यदि कॉलेज में विद्यार्थी होते तो उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलता।
विज्ञापन
n कई ने बेच दिए भवन, कहीं लटका ताला : जिले में कई कॉलेज ऐसे है, जिनके संचालकों ने भवन बेच दिए हैं। अब वह सिर्फ कागजों में ही रह गए है। डौला गांव के पास एक कॉलेज का भवन तोड़ दिया गया है।
बागपत में दिल्ली रोड स्थित कॉलेज संचालक ने भवन बेच दिया है और अब उसमें मेडिकल कालेज की तैयारी चल रही है। सिंघावली अहीर क्षेत्र के कई कॉलेज पर ताला लटका है। बागपत, डौला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा, बड़ौत, छपरौली क्षेत्र के कई कॉलेज बंद नजर आते है। (संवाद)