{"_id":"61534cef8ebc3edae039f61d","slug":"if-ram-will-offer-it-then-ravana-will-do-it-again-baghpat-news-mrt558315669","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम चढ़ाएंगे प्रत्यंचा तो रावण फिर करेगा अट्टाहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम चढ़ाएंगे प्रत्यंचा तो रावण फिर करेगा अट्टाहस
विज्ञापन
बिनौली में बीस वर्ष पूर्व रामलीला मंचन के छाया चित्रों का फाइल फोटो
- फोटो : BAGHPAT
16 साल बाद बिनौली में फिर शुरू होगी होगी रामलीला, रिहर्सल में लगे कलाकार
2005 में कलाकारों के अभाव में बंद हो गया था रामलीला का मंचन
रवि भाटिया राम तो पूरण चंद निभाएंगे लंकापति रावरण का किरदार
बिनौली। बिनौली गांव के शिव मंदिर प्रांगण में 16 वर्ष बाद इस रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला मंचन के लिए गांव में तैयारियां शुरू हो गई है। कलाकार मंचन को लेकर रिहर्सल में जुट गए है। रामलीला का मंचन को लेकर कलाकार और ग्रामीणों में उत्साह है। श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी ने मंचन के लिए मुख्य किरदार दशरथ, राम, लक्ष्मण सीता, बाली, सुग्रीव, वीर हनुमान, अंगद, रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ कलाकारों का चयन कर लिया है। गांव में छह अक्टूबर से प्रवीण उर्फ पप्पन गुप्ता के निर्देशन में भगवान राम की लीला का मंचन शुरू किया जाएगा।
कलाकारों के अभाव में बंद हो गया था मंचन
कमेटी के अध्यक्ष गुलवीर धामा ने बताया कि कलाकारों की कमी अभाव के स्टेज से रामलीला मंचन बंद हो गया था। वर्ष 2005 से मंदिर प्रांगण में प्रोजेक्टर पर रामायण का प्रसारण दिखाया जा रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर गांव में इस बार स्टेज पर रामलीला का मंचन कराया जाएगा। रामलीला मंचन में रवि भाटिया राम और पूरणचंद उर्फ मुन्नू जैन रावण का किरदार निभाएंगे। इनके अलावा बिट्टू कश्यप लक्ष्मण, राजू वर्मा सीता, सुरेश सैनी दशरथ, मोनू वर्मा जनक, अनिल धामा बाली, अमित उर्फ पिंटू सुग्रीव, अमित भाटिया कुंभकर्ण, महेश कश्यप कैकेयी का किरदार किरदार निभाएंगे। मनोरंजन के लिये जितेंद्र दहिया, संजीव जांगड़ा, बिट्टू कश्यप कॉमेडी कलाकार होंगे।
मंचन को लेकर कलाकार उत्साहित
राम का किरदार करने रवि भाटिया व रावण का किरदार करने वाले पूरणचंद उर्फ मुन्नू जैन का कहना है कि 16 वर्ष बाद रामलीला का मंचन होने जा रहा है। रामलीला मंचन के माध्यम से युवा पीढ़ी को माता पिता की आज्ञा का पालन करने और सत्य की जीत का संदेश दिया जाता है। मोनू वर्मा का कहना है कि रामलीला मंचन में उनके पिता स्वर्गीय आंनद वर्मा राजा जनक का रोल अदा करते थे। पिता की मृत्यु के बाद उन्हें जनक का किरदार निभाने का मौका मिला।
विज्ञापन
रामलीला देखने के लिए दूर दूराज से आते थे लोग
वर्ष 2005 से पहले बिनौली में स्टेज पर होने वाली रामलीला दूर-दूर तक प्रसिद्ध थी। प्रेम भाटिया बताते है कि रामलीला मंचन देखने के लिए बिनौली के अलावा बरनावा, शेखपुरा, गलेहता, गढ़ीदुल्ला, सिरसलगढ़, दरकावदा, फजलपुर, केडवा, पिचोकरा दादरी, जिवाना, रंछाड, माखर से लोग भैंसा- बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर रामलीला देखने आते थे। पलटूमल गोस्वामी के निर्देशन में रावण का रोल करने वाले धीर सिंह वर्मा, दशरथ, अंगद, खरदूषण ओमप्रकाश ओमी, बाली, कुंभकर्ण ब्रजपाल सिंह जांगिड़, हनुमान बालकिशन, मेघनाथ सुभाष भाटिया, कैकयी रामदयाल सैनी, श्रवण रमेशचंद विश्वकर्मा, सलोचना सुरेश भाटिया के अभिनय क्षेत्रवासी आज भी याद है। रावण का किरदार निभाने वाले धीर सिंह वर्मा का स्टेज पर पैर मारकर तख्त तोड़ देना क्षेत्रवासी अभी तक भी याद है।