{"_id":"5e10d2ae8ebc3e87eb43dade","slug":"if-bad-cane-comes-action-will-be-taken-on-clerk-and-supervisor-baghpat-news-mrt462015383","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब गन्ना आया तो लिपिक और सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब गन्ना आया तो लिपिक और सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब गन्ना आया तो लिपिक और सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई
रमाला (बागपत)। शनिवार को सहकारी चीनी मिल रमाला में प्रधान प्रबंधक आरबी राम ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याए सुनी। किसानों को मिल हित में साफ स्वच्छ गन्ना लाने के लिए प्रेरित किया। एक सप्ताह में गत वर्ष नए सत्र का बकाया भुगतान जारी करने का आश्वासन दिया।
शनिवार को सहकारी चीनी मिल रमाला के प्रधान प्रबंधक आरबी राम गन्ना यार्ड में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने मिल में गन्ना लेकर आए किसानों से टोकन, लाइन व्यवस्था, गन्ना यार्ड में लाइट और पर्ची का समय से वितरण आदि समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से मिल की रिकवरी बहुत अच्छी चल रही है। यदि किसानों का सहयोग रहा तो जल्द ही चीनी मिल प्रदेश में रिकवरी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर लेगी। कुछ किसान हिदायत देने के बावजूद भी साफ स्वच्छ गन्ना आपूर्ति नहीं कर रहे है। जिस पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने तौल लिपिक व सुपरवाइजर को भी लिखित चेतावनी दी कि यदि जिस भी क्रय केंद्र से खराब व सड़ा गला गन्ना आपूर्ति होगा। वही तौल लिपिक व सुपरवाइजर विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहे। प्रधान प्रबंधक आरबी राम ने बताया कि मिल अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। यह टीम क्रय केंद्रों पर गन्ना व तौल चैक करेंगी। चार दिन में गत वर्ष व नए सत्र का बकाया भुगतान किसानों के खाते में भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा यह मिल किसानों की है, यदि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी किसानों का शोषण करता है तो उसे खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।