{"_id":"65311c17403e588be00fa697","slug":"if-a-woman-is-educated-then-the-whole-family-is-educated-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3382-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित कर नारी का सम्मान करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा़ वीरेन्द्र सिंह, डा़ हरेन्द्र मलिक, डा़ सतीशपाल व डा़ कविता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य ने कहा कि नारी को सर्वप्रथम शिक्षित होना चाहिए, शिक्षा के माध्यम से ही वह अधिकारों को प्राप्त कर सकती है। डॉ़ कविता अग्रवाल ने कहा कि नारी समाज का आधार है, नारी सृजन की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर डॉ़ दीपक जैन, डॉ़ किरन गर्ग ने बीएड विभाग में बनाई गई रंगोली की सराहना की। इस अवसर पर मीनाक्षी, सोनाली, दीपा, शालू शामिल रहे। उधर, जनता वैदिक कालेज महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ़ मालती के कुशल मार्गदर्शन में नारी सुरक्षा, साइबर क्राइम विषय पर एक संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ़ मनोज कुमार शर्मा व डा़ मालती ने कहा कि जब एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार ही शिक्षित होता है, परिवार से समाज, समाज से देश, देश से विश्व आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा शपथ ली गई।