फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   I will shed the Ganga of development in Firozpur

फिरोजपुर गांव में विकास कार्यों की गंगा बहाऊंगी

Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
I will shed the Ganga of development in Firozpur
खेकड़ा। विकास खंड का गांव फिरोजपुर जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां संगीता देवी प्रधान चुनी गई हैं। उनका सपना है कि गांव में विकास कार्यों की गंगा बहे। इसके लिए उन्होंने खाका तैयार कर लिया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि उनके गांव की आबादी करीब 3600 है। गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की मरम्मत, जल निकासी कराना मुख्य लक्ष्य है। गांव में नए हैंडपंप लगवाना और ठप पडे़ हैंडपंप की मरम्मत कराकर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना। गांव की पानी, जलनिकासी, सफाई जैसी बुनियादी समस्याएं दूर कराना है। गांव की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स के रास्तों का निर्माण कराना, गांव में बेहतर चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराना उनका मकसद है।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
नाम- संगीता देवी
शिक्षा- 8वीं
उम- 35 वर्ष
कार्य- समाजसेवा
राजनीति में पहली बार आईं चुनाव लड़ीं और प्रधान बनीं
गृहिणी के रूप में परिवार को संभालती हैं
गांव की आबादी- 3600
कुल मतदाता- 1572
कुल वोट पड़े-1293
वोट मिले-617
गांव की समस्याएं
- बदहाल नालियों से निकासी न होना
- पंचायतघर की इमारत बदहाल
- स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर इमारत
ये हैं प्राथमिकताएं
- गांव में तालाब का सुंदरीकरण कराना
- जल निकासी की व्यवस्था कराकर गांव को स्वच्छ बनाना
- वृद्ध और विधवा महिलाओं को पेंशन का लाभ दिलाना
- पात्र ग्रामीणों के राशन कार्ड बनवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed