फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   I will not let the trust of the people break, I will get a lot of development work done: Sangwan

जनता के भरोसे को टूटने नहीं दूंगा, खूब कराउंगा विकास कार्य : सांगवान

Wed, 05 Jun 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 05 Jun 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
I will not let the trust of the people break, I will get a lot of development work done: Sangwan
बागपत। लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाले रालोद के डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि उन्हें बागपत लोकसभा की जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला है। जनता के प्यार से ही उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे और यहां खूब विकास कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बागपत लोकसभा सीट पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। पार्टी के मुखिया ने अपनी विरासत की सीट पर जो अवसर दिया है। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और जनता ने उन पर जो भरोसा दिखाया है वह उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के शिष्य रहे हैं और उनके चरणों में बैठकर ही राजनीति सीखी है। बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका कोई व्यापार, कारोबार और परिवार नहीं है। अब उनका घर और परिवार बागपत है। लोकसभा की सभी सीटों का संकलन करने के बाद समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। चुनाव में सभी जाति धर्म और विचार धारा के लोगों ने उनका साथ दिया है। वह लोगों के भरोसे पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र के विकास व खेल प्रतिभाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा नहीं है इसके लिए प्रयास किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर विकास की कमी है और तकनीकी शिक्षा का अभाव है। इसके अलावा जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed