फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   I will not get the water cooler done, my neck will get stuck.....

Baghpat News: पंचायत सचिव बोले- वाटर कूलर नहीं कराऊंगा ठीक, फंस जाएगी गर्दन मेरी

Sat, 03 Jun 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2023 11:49 PM IST
सार

लाखों रुपयों की लागत से लगाया गया वाटर कूलर तकरीबन छह माह से खराब पड़ा है

विज्ञापन
I will not get the water cooler done, my neck will get stuck.....
वाटर कूलर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के बावली गांव के पंचायत घर में लाखों रुपयों की लागत से लगाया गया वाटर कूलर तकरीबन छह माह से खराब पड़ा है, जिस कारण वह कबाड़ हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को भीषण गर्मी में ठंडा पेयजल नहीं मिल पा रहा है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों की मांग पर पंचायत सचिव वाटर कूलर ठीक कराने में खुद के फंसने की बात कहकर लगातार इंकार कर रहे हैं और अधिकारी भी सुनने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


बावली गांव के पंचायत घर मेें पूर्व ग्राम सचिव रेशू तोमर ने तकरीबन एक लाख से अधिक की रकम में वाटर कूलर लगवाया था। पंचायत घर में आम सभा या बैठक के साथ ही राहगीरों को भी इस वाटर कूलर का लाभ मिल रहा था। कुछ दिनों तक ग्रामीणों ने ठंडे पानी का मजा लिया, इसके बाद ग्राम सचिव रेशू का यहां से स्थानांतरण हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat News: एक साल से अधूरा भवन का निर्माण तो किराए के कमरे में आयुर्वेदिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल यहां पर ग्राम सचिव हिमांशु राठी तैनात है और तकरीबन छह माह से यह वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीण दीपक, सुनील, प्रवीण, संजीव आदि का दावा है कि जब से वाटर कूलर खराब हुआ है, कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी इसको ठीक नहीं किया गया।


वहीं ग्राम सचिव का कहना है कि वह दो से तीन बार इस खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक करा चुके हैं, अब ज्यादा धनराशि खाते से निकालूंगा तो अधिकारियों के सवालों के घेरे में आ जाऊंगा। इसलिए अब इसे ठीक नहीं करा पाऊगां।
 
मैं कई बार खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक करा चुका है, लेकिन असामाजिक तत्व ओर बंदर फिर से वाटर कूलर को खराब कर देते है, अब मैं इसे ठीक नहीं करा पाऊगां, क्योंकि कई बार खाते से वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए धनराशि निकाल चुका हूं, यदि इस बार फिर से धनराशि निकाली तो मेरी गर्दन फंस जाएगी और अधिकारी गबन में मुझ पर कार्रवाई कर देगें - हिमांशु राठी, ग्राम सचिव

यदि ऐसा है तो मामला गंभीर है, ग्राम सचिव को ऐसा नहीं सोचना चाहिए, ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए ग्राम सचिव को तत्काल प्रभाव से खराब वाटर कूलर को ठीक कराना चाहिए, मैं भी इस संबंध में ग्राम सचिव को दिशा-निर्देश दूगीं - बीडीओ ज्योति बाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed