फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   I will give lovers parted by death

प्रेमी से जुदा किया तो दे दूंगी जान 

Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
I will give lovers parted by death
love couple - फोटो : Getty Images
बागपत। साहब! मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया, मैं तो अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। मैने कोर्ट मैरिज कर ली है। हम दोनों एक साथ  रहेंगें। मुझे प्रेमी से किसी ने जुदा करने की कोशिश की तो अपनी जान दे दूंगी...जी हां कुछ इस तरह कहना है युवती का।
विज्ञापन


शहर की माता कॉलोनी निवासी युवती ने कहा उसका पड़ोस के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 दिसंबर को वह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। उन दोनों ने इलाहाबाद में जाकर कोर्ट मैरिज की। इसके बाद शामली में आकर रहने लगी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर वह अपने प्रेमी के साथ बागपत आई है। परिजनों ने उसके प्रेमी पर अपहरण का जो आरोप लगाया है, वह गलत है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार कोतवाली पुलिस युवती को मेडिकल के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। वहां युवती ने अपना मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


महिला थाने में प्रेमी के भाई को पीटा 
बागपत। युवती के आने का पता चलते ही उसके मायके वाले महिला थाने पहुंच गए। वहां पर आरोपी युवक का भाई था। महिला-पुरुषों ने आरोपी युवक के भाई पर युवती को अपहरण कर ले जाने का शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस वालों ने किसी तरह मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की बात सुनते ही मुकदमा वापस लेने को बोले परिजन 
बागपत। कोतवाली में युवती ने जैसे ही कहा वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी। यह सुनते ही उसके परिवार के लोग पुलिस कार्रवाई करने से मना करने लगे। उन्होंने पुलिस से कहा वे अपना मुकदमा वापस लेना चाहते हैं। 


यह है मामला 
बागपत। शहर की माता कॉलोनी से एक लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने आरोप लगाया था पड़ोस का युवक अपने साथी के साथ मिलकर लड़की का कार से अपहरण करके ले गया है। उन्होंने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी बरामदगी के लिए परिजनों ने कई बार थाने पर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed