{"_id":"5e2205a18ebc3e7d65412050","slug":"husband-gave-three-divorces-after-dowry-demand-was-not-met-baraut-news-mrt464244284","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दहेज लोभी पति ने पत्नी को मारपीट कर मायके वालों के घर के बाहर फेंका, दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दहेज लोभी पति ने पत्नी को मारपीट कर मायके वालों के घर के बाहर फेंका, दिया तीन तलाक
Sat, 18 Jan 2020 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। घायल अवस्था में कार में डालकर उसे मायकों वालों के घर के बाहर फेंक दिया। पति पर भी तीन बार तलाक कहने का आरोप है। इस संबंध में महिला के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विजयनगर गुराना रोड निवासी नसीम पुत्र इस्लाम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने बेटी रूजिना की शादी पांच माह पहले जनपद शामली के एलम कस्बा निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले कार व बाइक की मांग करने लगे। मायके वालों ने असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने रूजिना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

शुक्रवार को पति इंतजार, ससुर शकील व अन्य परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद उसे कार में डालकर मायके वालों के घर के बार फेंक गए। पति ने भी तीन बार तलाक कह दिया।
शाम को परिजन और मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसएसआई बलराम का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।