फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband gave divorce to wife in Panchayat in Heva village

हेवा गांव में पंचायत में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

Sat, 03 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Husband gave divorce to wife in Panchayat in Heva village
हेवा गांव में पंचायत में पति ने दिया पत्नी को तलाक
विज्ञापन

छपरौली। ग्राम हेवा में पंचायत कर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। गांव के लोगों ने महिला को पंचायत के बारे में बताया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने गांव में रहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले हुई थी और उसके छह बच्चे हैं। आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसके पति ने अपने जानकारों को बुलाकर गांव में पंचायत की और पंचायत में उसे तीन तलाक दे दिया। जिसके बारे में गांव के लोगों ने उसे बताया। आरोप है कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की थी और गांव से चले जाने के लिए कहा था। गांव में रहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित महिला ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed