फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband divorces wife who hinders love affair

Baghpat News: प्रेम प्रसंग में बाधा बनी पत्नी को पति ने दिया तलाक

Tue, 31 Oct 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Husband divorces wife who hinders love affair
बागपत। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरठ जिले के सिवालखास की रहने वाली रिहाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस साल पहले उसकी शादी बागपत के ठाकुर द्वारा मोहल्ला निवासी शहजाद के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसके बाद ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई बार पंचायत भी हुई। बाद में वह पति के साथ निवाड़ा गांव में रहने लगी। आरोप लगाया कि 22 अक्तूबर को पति और ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और पति ने तीन तलाक दे दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर पीड़िता के पति शहजाद, ससुर शाहबुदीन, सास समीना, देवर आबिद, नंद गुलफशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed