{"_id":"6642956442bf42dc990e6d64","slug":"husband-dies-wife-injured-after-being-hit-by-tractor-trolley-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112998-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल
Tue, 14 May 2024 04:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 14 May 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।
गाजियाबाद के अशोक विहार में 30 फुटा रोड पर रहने वाला आफिस (25) दर्जी का काम करता है। जो पिछले एक साल से अपनी पत्नी सलमा के साथ गौरीपुर जवाहरनगर गांव में किराए पर रह रहा था। बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे आसिफ अपनी पत्नी सलमा के साथ स्कूटी पर गाजियाबाद से गौरीपुर जवाहरनगर गांव आ रहा था। तभी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जैसे ही वह पाली गांव के समीप पहुंचा तो हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। हादसे में आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सलमा घायल हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल महिला का उपचार कराया। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।