फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Husband accused of threatening to kill if he does not decide

पति पर फैसला न करने पर मारने की धमदी देने का आरोप

Wed, 28 Jul 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of threatening to kill if he does not decide
बागपत। टीकरी की सुदेश ने अपने पति पर फैसला नहीं करने पर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा उसका पति से विवाद चल रहा है, इस संबंध में कोर्ट में वाद विचाराधीन है। 12 जुलाई को वह अपनी पुत्री के साथ कोर्ट में गई। आरोप है कि कोर्ट से लौटते समय उसके पति, देवर और देवरानी ने कलक्ट्रेट के समीप उसकी बेटी का अपहरण करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने 12 जुलाई को ही अपने पति सुरेंद्र, देवर तेजवीर व देवरानी पूनम के खिलाफ खेकड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उस पर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं और फैसला न करने पर मारने की धमकी देने का दे रहे हैं। उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed