फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hundreds of bighas of crops submerged due to breaking of Bijwada Rajbahe track

Baghpat News: बिजवाड़ा रजबहे की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Sat, 27 May 2023 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of bighas of crops submerged due to breaking of Bijwada Rajbahe track
- किसानों की सिंचाई विभाग से फसल के मुआवजे की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। बिजवाडा रजबहे की पटरी टूटने से रमाला गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सूचना देकर पूर्वी यमुना नहर से पानी बंद कराया। किसानों ने कहना है कि एक सप्ताह में दूसरी बार नहर की पटरी टूटने से फसलों का नुकसान हुआ है। उन्होंने फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
पूर्वी यमुना नहर से बिजवाडा रजबहा निकलता है। इस रजबहे से सैकड़ों किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। एक सप्ताह पहले रमाला गांव के जंगल में रजबहा की पटरी टूट गई थी। जिससे किसानों की ज्वार, बाजरा और ईख की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। किसानों ने दोबारा से फसलों की बुआई करनी पड़ी थी। शुक्रवार रात में रजबाहे की फिर से पटरी टूट गई, जिससे फसल में पानी भरने से किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। किसानों ने सुबह सिंचाई विभाग के जेई को रजबहा की पटरी टूटने की सूचना देकर पूर्वी यमुना नहर से पानी बंद कराया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पटरी की ठीक से मरम्मत न करने के कारण एक सप्ताह में दो बार टूट चुकी है। पहले भी रजबहे की पटरी के टूटने से काफी नुकसान हो चुका है। किसान रविंद्र, सुनील, रामकुमार, महक सिंह और जयकुमार ने बताया कि कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पटरी ठीक कराने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने सिंचाई विभाग से फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed