फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hundreds of acres of crop submerged

सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Tue, 15 Dec 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली Updated Tue, 15 Dec 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crop submerged
क्षेत्र के ककौर गांव में रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। हलकान किसानों ने प्रशासन से मुुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ककौर गांव में रविवार को सवेरे करीब आठ बजे पानी आने पर पटरी कई जगह से टूट गई और उसका पानी खेतों में घुस गया। फसल पानी के साथ बह गई। 33 केवीए बिजलीघर की दीवार में भी दरारें आ गई।
विज्ञापन


ओम सिंह, नीरज, प्रवीण, अंकित, अमित, प्रकाश, बबलू, सन्नी,  इरफान, हासिम और संजय आदि ने पानी रोकने का भरसक प्रयास किया और निर्माणाधीन बिजलीघर से लोहे की प्लेटें, बल्ली और गाटर आदि अवरोधक बनाए ,लेकिन पानी का बहाव तेज होने से वे भी पानी के साथ बहकर  मिट्टी में धंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलमग्न खेत गहराई पर होने के कारण उसमें बोई गई गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गई। किसान धर्मपाल, नरेश, देशपाल, किरना, प्रकाश, सुरजू और रामा आदि की फसल बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।


किसानों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज होगा। किसानों ने कहा कि अधिकारी समय रहते समय का निदान करने में दिलचस्पी नहीं लेते। इस वजह से किसानों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed